Date: 17/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मैथन में खाली जमीन पर DVC का बड़ा दांव 250 MW बैटरी प्लांट तैयार,ऊर्जा भंडारण का शुरू हुआ  नया अध्याय

9/16/2026 11:50:21 AM IST

34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : दामोदर घाटी निगम (DVC) की ओर से मैथन में 250 मेगावाट क्षमता के बैटरी ऊर्जा भंडारण संयंत्र (बीईएसएस) की स्थापना का काम शुरू हो गया है। मैथन स्थित डीवीसी प्रशासनिक भवन के सामने पुराने गैस टरबाइन परिसर में प्रस्तावित संयंत्र के निर्माण स्थल की साफ-सफाई तेजी से की जा रही है। इसको लेकर गत रविवार को बड़े ट्रकों से निर्माण सामग्री भी पहुंचाई गई। दर्जनों मजदूर भारी मशीनों के सहयोग से परिसर को निर्माण के लिए तैयार करने में जुटे हैं। करीब 702 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस संयंत्र को 18 माह के अंदर  पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना का ठेका पेस डिजिटेक इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।  कंपनी को संयंत्र की डिजाइन, अभियंत्रण, उपकरणों की आपूर्ति, स्थापना के साथ 12 वर्षों तक संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है। इस संयंत्र की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि अत्यधिक बिजली मांग के समय यह ग्रिड को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संयंत्र प्रतिदिन करीब दो घंटे तक 250 मेगावाट बिजली उपलब्ध करा सकेगा।  इससे मांग बढ़ने के दौरान बिजली आपूर्ति को संतुलित रखने में मदद मिलेगी। परियोजना में हरित ऊर्जा को भी प्राथमिकता दी गई है। बैटरी को पुन: चार्ज करने में इस्तेमाल होने वाली कम से कम 85 प्रतिशत ऊर्जा मैथन की तैरती सौर ऊर्जा और पनबिजली परियोजनाओं से प्राप्त करने का लक्ष्य है। डीवीसी के झारखंड और पश्चिम बंगाल स्थित कमान क्षेत्रों में कुल 500 मेगावाट भंडारण क्षमता विकसित करने की योजना के प्रथम चरण के तहत मैथन में यह परियोजना स्थापित की जा रही है। लंबे समय बाद मैथन में बड़े ऊर्जा संयंत्र की स्थापना शुरू होने से स्थानीय लोगों में रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
#
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने पात्र मतदाताओं से किए अपील, कहे एसआईआर प्रक्रिया में अवश्य भाग लें...

# ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
# टूटे बिजली तार की चपेट में आने से पारा शिक्षक की मौत, गांव में मातम,जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग.....
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा