Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
MMDR एक्ट 2026 के खिलाफ झामुमो का धरना-प्रदर्शन, केंद्र से कानून वापस लेने की मांग
9/19/2026 12:04:19 PM IST
116
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम 2026 यानी MMDR एक्ट के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को जमशेदपुर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय और साकची स्थित JNAC कार्यालय के बाहर आयोजित प्रदर्शन में पार्टी के जिला और प्रखंड स्तर के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
धरना-प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और MMDR एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग की। नेताओं ने इस कानून को झारखंड के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा कि इससे राज्य के खनिज संसाधनों और राजस्व अधिकारों पर असर पड़ सकता है।
पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि संशोधित कानून के तहत खनिज-युक्त भूमि और खनिज अधिकारों पर कर, सेस या अन्य लेवी लगाने के राज्य के अधिकार सीमित हो सकते हैं। झामुमो नेताओं ने दावा किया कि इससे झारखंड को बड़े राजस्व नुकसान की आशंका है, जिसका असर राज्य की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी पड़ सकता है।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। नेताओं ने केंद्र सरकार से MMDR एक्ट 2026 को तत्काल वापस लेने की मांग की।
झामुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन और अदालत तक जारी रहेगी। धरना-प्रदर्शन में झामुमो के जिला अध्यक्ष, प्रखंड पदाधिकारी समेत कई स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी!
#
रविंद्र राय का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर घेरा...
#
दो स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर झामुमो का प्रदर्शन, रेलवे को दी आंदोलन की चेतावनी...
#
शिक्षकों के पदस्थापन में पैसे के लेन-देन का विधायक ने लगाया आरोप, ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और पांच साल से शहरी क्षेत्र में तैनात शिक्षकों के तबादले की मांग....
#
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा, विद्यार्थियों को दिलाई गई मतदान की शपथ!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज