Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख के सामान और नकदी की चोरी ..

9/21/2026 12:40:58 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर संचालक सुमित मलिक को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही डीएसपी विधि व्यवस्था सुमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। संचालक के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 1.20 बजे एक व्यक्ति दुकान के ऊपरी हिस्से में प्रवेश करता दिख रहा है। उसने ग्रिल का तार काटने के बाद शीशा तोड़ा और कार्यालय में घुस गया। अंदर पहुंचकर उसने फाइल रखने वाले अपार्टमेंट को काटकर कागजात से छेड़छाड़ की। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे को बंद करने और घुमाने का प्रयास किया। चोरी में एक लाख रुपये से अधिक नकद, एक लैपटॉप, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति तथा दीपावली पर जमा किए गए चांदी और एक ग्राम सोने के सिक्के शामिल हैं। कुछ जरूरी फाइलें और दस्तावेज भी गायब हैं। संचालक ने प्रारंभिक तौर पर कुल नुकसान करीब पांच लाख रुपये बताया है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए हैं। एक हेलमेट पहनकर दुकान में दाखिल हुआ, जबकि दूसरा बाहर स्कूटी लेकर इंतजार करता रहा। वारदात के बाद दोनों स्कूटी से फरार हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट