Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों का तबादला; कई जिलों के DDC- SDO बदले

8/23/2026 1:00:13 PM IST

90
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

बिहार: राज्य सरकार ने शनिवार देर रात 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इसके तहत कई जिलों के उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्त बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रेया श्री को खगड़िया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है, जबकि बाढ़ की SDO गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

तुषार कुमार बने मधुबनी के DDC

दानापुर के SDO अनिरुद्ध पांडेय को पूर्णिया नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, पूर्णिया के SDO तुषार कुमार को मधुबनी का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। कटिहार के SDO प्रद्युम्न सिंह यादव को उद्योग विभाग में निदेशक बनाया गया है। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की भी जिम्मेदारी दी गई है। मुजफ्फरपुर, पश्चिम की SDO आकांक्षा आनंद को सासाराम का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं, पूर्वी चंपारण के अरेराज की SDO अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर भेजा गया है। नवगछिया के SDO रोहित कर्दम को कैमूर का उप विकास आयुक्त, आरा सदर की SDO शिप्रा विजय कुमार चौधरी को जमुई का उप विकास आयुक्त और सासाराम की SDO नेहा कुमारी को कटिहार का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।

 

कोयलांचल लाइव डेस्क