Date: 23/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कर्मा पूजा को लेकर जामताड़ा में उत्साह, भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनो ने राखी व्रत, झूमर गीत पर झूमि बहने....
9/22/2026 4:05:44 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: जिले में कर्मा पूजा को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रही है, कर्मा पर्व के अवसर पर युवतियों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर व्रत रखा। सुबह से ही पर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। दोपहर बाद पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलती रहेगी।
कर्मा पूजा को लेकर युवतियों ने परंपरागत तरीके से पूजा की तैयारी की। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया और कर्मा डाल स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान युवतियों ने सामूहिक रूप से पूजा में हिस्सा लिया और अपने भाइयों की दीर्घायु की कामना की। पूजा के दौरान पारंपरिक गीतों और भजनों से आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर युवतियां और महिलाएं एकत्रित होकर कर्मा पूजा करती नजर आईं। पूजा को लेकर खासकर युवतियों में काफी उत्साह देखा गया। पारंपरिक परिधान में सजी युवतियों ने पूजा-अर्चना के बाद कर्मा पर्व से जुड़ी लोक परंपराओं का निर्वहन किया। मान्यता है कि कर्मा पर्व भाई-बहन के प्रेम और आपसी स्नेह का प्रतीक है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं। पूजा के दौरान कर्मा देव की आराधना की जाती है और परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है। दोपहर से शुरू हुई पूजा देर रात तक विभिन्न स्थानों पर चलती रहेगी। कई जगहों पर सामूहिक रूप से कर्मा गीत गाए गए और पारंपरिक नृत्य भी किया गया। इससे जिले के ग्रामीण इलाकों में पर्व का रंग और गहरा हो गया।
कर्मा पूजा के दौरान युवतियों ने अपने भाइयों के लिए मंगलकामना करते हुए व्रत रखा। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों के इस पर्व में सहयोग किया। पर्व को लेकर परिवारों में भी खुशी का माहौल रहा।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में 27 सितंबर को सजेगी हास्य महफिल, देश के नामचीन कवि बिखेरेंगे हंसी के रंग.....
#
न्यू कैंपस में भोजपुर जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित......
#
सुंदरनगर में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई पूजा की तैयारियां.....
#
लायंस क्लब दुमका द्वारा 50वीं स्थापना दिवस-सह-शपथ ग्रहण समारोह आयोजित ....
#
राधा अष्टमी पर शनि देव मंदिर में गूंजा भक्ति संगीत श्रद्धालुओं ने लिया भजनों का आनंद...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
क्रिकेट मैदान में दिखा जोश और जुनून, खिलाड़ियों का हाफिज एहतेशामुल ने बढ़ाया हौसला
#
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया में मौका
#
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर
#
दलित परिवारों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग
#
जमीन की जंग में मचा बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट; 10 घायल, दो की हालत गंभीर