Date: 20/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राधा अष्टमी पर शनि देव मंदिर में गूंजा भक्ति संगीत श्रद्धालुओं ने लिया भजनों का आनंद...
9/19/2026 12:04:19 PM IST
57
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: राधा अष्टमी के पावन अवसर पर कार्मिक नगर स्थित शनि देव मंदिर में भव्य भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और भजनों की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इसके बाद भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।आयोजन में दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे। समिति की ओर से धार्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाले इस तरह के आयोजनों को लेकर उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं महिला समिति की सदस्यों ने भी भजन मंडली के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ समाज में आध्यात्मिक वातावरण बनाने का काम करते हैं। राधा अष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा भक्ति और सनातन संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राज्य स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन, झारखंडी परंपरा, प्रकृति और संस्कृति में दिखे....
#
जमशेदपुर मे आज विश्वकर्मा पूजा बड़े हर उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं....
#
इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को किया याद, सेवार्थ फाउंडेशन ने इंजीनियरों को किया सम्मानित.....
#
विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में लोकप्रिय भोजपुरी गायक अंकुश राजा बिरसानगर में अपनी देंगे प्रस्तुति
#
मिथलांचल के पर्व चौरचन जमशेदपुर के कई इलाकों में श्रद्धा और आस्था के साथ मना,सुहागिन महिला अपने सुहाग, और परिवार के सुख समृद्धि की कामना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आधी रात धरती फटने से दहशत, तेज आवाज के साथ फिर हुआ भूधंसान
#
मुंगेर में पुलिस की बड़ी
कार्रवाई, हथियार के साथ तीन संदिग्ध अपराधी गिरफ्तार
#
सेना के जवान समेत तीन की जमीन पर कब्जे का आरोप, IG से गुहार
#
मुंगेर में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था का असर, 16 दिनों में सिर्फ 5 दस्तावेजों का निबंधन
#
JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर बड़ा अपडेट, सरकार ने टाली वार्ता, CM ने बुलाई मंत्रियों की बैठक