Date: 22/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लायंस क्लब दुमका द्वारा 50वीं स्थापना दिवस-सह-शपथ ग्रहण समारोह आयोजित ....

9/21/2026 12:40:58 PM IST

49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dumka : लायंस क्लब दुमका  द्वारा  दुमका के होटल सिटी गार्डन में स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया इस कार्यक्रम में प्रदेश के अन्य जगहों से भी सदस्य और पदाधिकारी भाग लेने पहुंचे थे । दुमका में आयोजित इस 50वीं स्थापना दिवस-सह-शपथ ग्रहण समारोह को लायंस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए शपथ ग्रहण कराया गया और स्थापना काल से अब तक के कार्यों पर प्रकाश डाला गया । मंच पर मौजूद अतिथियों ने कहा कि इस क्लब का उद्येश्य समाज सेवा और आपातकाल की स्थिति में जरूरत वाली जगह पर सहयोग करना है जैसे बाढ़ प्रभावित इलाका या कोई विशेष आपदा का समय वहां लायंस क्लब लोगों के साथ खड़ी रहती है । लायंस क्लब विश्व की बड़ी एन जी ओ है जो लगभग दो सौ देश में फैली है और आसाम और नेपाल के बाढ़ में बड़ी धनराशि का सहयोग दिया है और यह संस्था अपने ही सदस्यों से फंड इकठ्ठा करती है और समाज में विशेष रूप से खर्च किया जाता है ।
 
दुमका से कोयलांचल लाइव के लिए विजय तिवारी की रिपोर्ट