Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी हुई बेपटरी ,आद्रा डीआरएम ने किया निरीक्षण....

9/22/2026 5:32:19 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara : आद्रा रेल डिवीजन के डीआरएम मुकेश गुप्ता आज बाघमारा के खानुडीह स्टेशन पहुँचे।स्टेशन से मधुबन रेल साइडिंग निरीक्षण करने के लिए पहुँचे।इस दौरान रेलवे के कई अधिकारी सहित बीसीसीएल ब्लॉक-02 और बरोरा एरिया वन के जीएम मौके पर मौजूद रहे।बताया जाता है कि मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी।जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया था।मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद रैक लोडिंग बाधित हो गई है।रेल पटरी को ठीक करने का काम जारी है।बीसीसीएल जीएम और स्थानीय रेल अधिकारी से घटना की जानकारी डीआरएम ने लिया।
वही डीआरएम मुकेश गुप्ता ने कहा कि साइडिंग देखने आये थे।काम सही हो रहा है।लक्ष्य प्राप्ति कर लेंगे।वही मालगाड़ी बेपटरी होने के सवाल पर अधिक जानकारी डीआरएम ने नही दी। 
 
बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

# गंगा की तेज धार में  एक बुजुर्ग महिला बही , 60 साल की निर्मला देवी को गोताखोरों ने जान की बाजी लगाकर किया सुरक्षित रेस्क्यू....
# IIT-ISM में सेंचुरी लेक्चर, युवाओं को मिला स्वामी विवेकानंद के सन्देश का मंत्र ! 
# डीएम कार्यालय से चंद कदम दूर फटी पाइप, हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद ,जिला प्रशासन और नगर निगम की जल संरक्षण के दावों की खुली पोल 
# दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन, रिसर्च और इनोवेशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार,सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर हुआ मंथन
#
डांस दीवाने नृत्य महोत्सव’ में कलाकारों की प्रतिभा ने मोहा सबका मन, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा कन्वेंशन सेंटर......