Date: 24/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विश्व रेबीज जागरूकता सप्ताह (22 से 28 सितम्बर 2026) थीम *“Stronger Together”* पर उपयुक्त ने जिलेवासियों से रेबीज से बचाव के लिए जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील की .......
9/23/2026 1:43:41 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
विश्व रेबीज जागरूकता सप्ताह (22 से 28 सितम्बर 2026) थीम *“Stronger Together”* पर मनाया जा रहा है। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा, श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०)ने जिलेवासियों से रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय पर उचित उपचार एवं पूर्ण टीकाकरण से इससे बचाव पूरी तरह संभव है। कुत्ते, बिल्ली, बंदर आदि संक्रमित जानवरों के काटने अथवा खरोंचने से रेबीज का संक्रमण हो सकता है। इसलिए किसी भी पशु के काटने या खरोंचने की घटना को हल्के में न लें और तत्काल आवश्यक चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि पशु के काटने या खरोंचने की स्थिति में घाव को तुरंत साबुन एवं बहते हुए साफ पानी से अच्छी तरह धोएं। घाव पर मिर्च, सरसों का तेल, चूना, मिट्टी अथवा किसी अन्य घरेलू पदार्थ का प्रयोग न करें। इसके बाद बिना विलंब किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र/एंटी रेबीज क्लिनिक में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें तथा चिकित्सक द्वारा निर्धारित एंटी रेबीज वैक्सीन का पूरा कोर्स अवश्य पूरा करें।
उपायुक्त ने आगे कहा कि रेबीज से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों एवं मेडिकल कॉलेजों में एंटी रेबीज वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार, आसपास के लोगों तथा बच्चों को भी पशुओं से सुरक्षित व्यवहार और रेबीज से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी, समय पर उपचार और पूरा टीकाकरण किसी की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने पुनः अपील कर कहा कि पशु के काटने अथवा खरोंचने की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल घाव की सफाई कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार टीकाकरण पूरा कराएं।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
SNMMCH धनबाद की PG Quiz Team ने जीता East Zone Orthopaedics PG Quiz का खिताब......
#
तीसरी बार सफल Leadless Pacemaker प्रत्यारोपण, शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि....
#
राजद जिलाध्यक्ष के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, मिहिजाम के निजी नर्सिंग होम में भर्ती....
#
राजद जिलाध्यक्ष के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, मिहिजाम के निजी नर्सिंग होम में भर्ती....
#
वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रांची में ABVP का प्रदर्शन, JPSC परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च
#
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
#
साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पलास जंगल से 4 शातिर ठग गिरफ्तार
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
#
सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप, सुंदरनगर में महिला के खिलाफ प्रशासन से शिकायत