Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....

9/16/2026 2:38:01 PM IST

120
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gumla : गुमला जिले के नागरिकों को जंगल एवं प्रकृति से जोड़ने तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध औषधीय पौधों के महत्व और उपयोग की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से  वन विभाग,गुमला द्वारा विकसित किए गए बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पार्क में विकसित किए जा रहे नक्षत्र वन के लिए चयनित एवं लगाए जा रहे विभिन्न औषधीय पौधों का अवलोकन किया तथा इनके संरक्षण, उपयोग एवं आम नागरिकों तक इनके संबंध में जानकारी पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गुमला जैसे वन एवं प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध जिले में स्थानीय नागरिकों को जंगल, जैव विविधता एवं औषधीय वनस्पतियों के महत्व से जोड़ना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बायो डाइवर्सिटी पार्क को इस प्रकार विकसित किया जाए, जिससे यहां आने वाले लोगों को पौधों की पहचान, उनके महत्व तथा प्रकृति संरक्षण के संबंध में व्यावहारिक जानकारी मिल सके।
 
गुमला से कोयलांचल लाइव की लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट