Date: 24/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
योगेंद्र प्रसाद का केंद्र पर हमला, बोले- झारखंड के अधिकारों से समझौता नहीं 65 हजार करोड़ बकाया पर आंदोलन की चेतावनी....
9/23/2026 7:17:24 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: झारखंड के पेयजल एवं उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद आज धनबाद पहुंचे। होटल लेक्ससस में आयोजित स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ आर्थिक नाइंसाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड का करीब 65 हजार करोड़ रुपये बकाया होने का मुद्दा राज्य सरकार लगातार केंद्र के सामने उठा रही है। वहीं MMDR कानून के प्रावधानों पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राज्यों के अधिकारों का सम्मान होना चाहिए। मंत्री ने साफ कहा कि झारखंड के हितों के खिलाफ कोई कदम हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक विरोध किया जाएगा। धनबाद पहुंचे पेयजल एवं उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विभागीय कामकाज के साथ-साथ केंद्र और राज्य के बीच आर्थिक हिस्सेदारी को लेकर भी अपनी बात रखी।
मंत्री ने कहा कि एक्साइज विभाग लगातार काम कर रहा है और राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं पेयजल विभाग को भी और गति देने का प्रयास किया जा रहा है।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड का करीब 65 हजार करोड़ रुपये बकाया होने का मुद्दा राज्य सरकार लगातार उठाती रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री समेत राज्य सरकार के प्रतिनिधि कई बार केंद्र से आग्रह करने दिल्ली गए हैं। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री से मुलाकात और आश्वासन मिलने की बात भी मंत्री ने कही। MMDR कानून के प्रावधानों पर मंत्री ने कहा कि खान और खनिज से जुड़े प्रावधान राज्यों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय संविधान पीठ के राज्यों के अधिकारों से जुड़े फैसले का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र को राज्यों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मंईयां सम्मान योजना, बिजली में राहत, पेंशन समेत कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। ऐसे में राज्य के राजस्व पर असर पड़ने से इन योजनाओं पर भी प्रभाव पड़ सकता है। मंत्री ने कहा कि झारखंड सिर्फ खनिज संपदा वाला प्रदेश नहीं, बल्कि जंगल, पहाड़ और नदियों से समृद्ध राज्य है। अगर राज्य के खनिज संसाधनों का इस्तेमाल हो रहा है तो यहां के लोगों को सिर्फ प्रदूषित हवा और पानी नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधन अभिशाप नहीं, बल्कि विकास का माध्यम और वरदान होने चाहिए। जरूरत पड़ने पर सरकार सड़क से सदन तक अपनी बात रखेगी और व्यापक आंदोलन भी किया जा सकता है। पेयजल योजनाओं को लेकर मंत्री ने कहा कि हर घर तक नल से सुरक्षित पानी पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। कई योजनाओं में केंद्र और राज्य की साझेदारी है। राज्य सरकार अपनी हिस्सेदारी खर्च कर चुकी है, लेकिन केंद्र की राशि लंबित होने से कुछ योजनाओं की रफ्तार प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र से राशि नहीं मिलने की स्थिति में राज्य सरकार अपने स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था की संभावना पर भी विचार कर रही है। धनबाद में DMFT से जुड़े मामलों और नल-जल योजना में एजेंसियों की भूमिका को लेकर भी मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी एजेंसी के स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
कुछ मामलों में विधि विभाग से राय ली जा रही है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने समेत अन्य कार्रवाई की जा सकती है। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता योजनाओं में पारदर्शिता और सरकारी राशि का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। निर्धारित नियम और लाभ की सीमा के अनुसार ही काम होना चाहिए, भले ही इससे कुछ ठेकेदारों को आपत्ति क्यों न हो।
वहीं उत्पाद विभाग के राजस्व लक्ष्य पर मंत्री ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 4 हजार 10 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस वित्तीय वर्ष में इसे बढ़ाकर करीब 5 हजार करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी धनबाद दौरे पर पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने एक तरफ केंद्र से राज्य के बकाये और खनिज अधिकारों का मुद्दा उठाया, तो दूसरी तरफ पेयजल योजनाओं में तेजी और उत्पाद विभाग के राजस्व लक्ष्य को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं भी गिनाईं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा *अयोध्या में राम मंदिर में चंदा चोरी और एमएमडीआर अधिनियम* के खिलाफ प्रदर्शन एवं राजभवन घेराव को लेकर तैयारी जोरों पर.....
#
जगदीशपुर किला मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजग नेताओं ने किया स्वागत,प्रशासन की ओर से सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम ....
#
खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा! ...
#
हेमंत सोरेन पर योगेंद्र साव का बड़ा हमला नियुक्ति घोटाले में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप,कहा ...
#
बिहार के जमुई की युवती के साथ बदसलूखी की घटना को लेकर झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री ने सम्राट चौधरी का मांगा इस्तीफा.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रांची में ABVP का प्रदर्शन, JPSC परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च
#
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
#
साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पलास जंगल से 4 शातिर ठग गिरफ्तार
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
#
सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप, सुंदरनगर में महिला के खिलाफ प्रशासन से शिकायत