Date: 25/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश ,सड़क जाम कर कटा बवाल 

9/24/2026 11:55:30 AM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :   भोजपुर में जर्जर ग्रामीण सड़क को लेकर अब ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि से गुहार लगाई है। एक ग्रामीण ने नगर विधायक सह बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री को आवेदन देकर बदहाल सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है। आवेदन में ग्रामीण ने बताया है कि गांव की मुख्य ग्रामीण सड़क काफी समय से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह खराब स्थिति के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के जर्जरता को देख ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर जनप्रतिनिधियों का विरोध किया 
सड़क जाम कर रहे ग्रामीण का कहना है कि सड़क की बदहाली का असर रोजमर्रा के आवागमन पर पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले वाहनों सहित अन्य जरूरी वाहनों को भी परेशानी हो सकती है। ग्रामीण ने जनप्रतिनिधि से सड़क की स्थिति पर संज्ञान लेकर जल्द निर्माण कराने की मांग की है।है आपको बता दे की भोजपुर में जर्जर सड़कों का मुद्दा हाल में भी सामने आया है। 23 सितंबर को आरा के जीरो माइल के पास जर्जर सड़कों, जलजमाव और धूल की समस्या को लेकर धरना दिया गया था।  वहीं जिले में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और पुल निर्माण से जुड़ी योजनाएं भी प्रस्तावित की गई हैं।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# अरुण भारती के अत्री दौरे पर विधायक रोमित कुमार का पलटवार, कहा - ‘सिर्फ राजनीति के लिए दौरा करना उचित नहीं’....
#  एमएमडीआर संशोधन के विरोध में राजद का धरना, सांसद निशिकांत दुबे ने कह दिया बड़ी बात - झारखंड सरकार बंद कर दे कोयला !...
#
 राजद का एमएमडीआर कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन , किया केंद्र सरकार से बिल वापस लेने की मांग! .....

# कोशी स्नातक क्षेत्र से MLC उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार का चलाया जनसंपर्क अभियान 
# झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा  *अयोध्या में राम मंदिर में चंदा चोरी और एमएमडीआर अधिनियम* के खिलाफ  प्रदर्शन एवं राजभवन घेराव को लेकर तैयारी जोरों पर.....