Date: 15/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी , फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद, भाई का खोला राज !
9/14/2026 4:58:38 PM IST
48
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था। अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़कर विदेश निकल पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से वैध और फर्जी पासपोर्ट के साथ वीजा भी बरामद किए गए हैं।
धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक मोड़ थाना में प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से धनबाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंटी खान कोलकाता में छिपा हुआ है और वहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए दुबई भागने की फिराक में है। इसके बाद धनबाद पुलिस की विशेष टीम कोलकाता भेजी गई। पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकाने पर कार्रवाई कर बंटी खान को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से वैध पासपोर्ट के अलावा फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी मिले हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन फर्जी दस्तावेजों की व्यवस्था किसने की और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ धनबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पहले गिरोह के मुख्य गुर्गे मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब बंटी खान की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।
एसएसपी के अनुसार, बंटी खान से पूछताछ के बाद गिरोह के रंगदारी नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और विदेश में सक्रिय सदस्यों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल बंटी खान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी। वहीं इस दौरान धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार बंटी खान का सड़क पर परेड भी निकाला। इस दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और कमर में कानून का रस्सा बंधा था और खाखी वर्दी में पुलिस कर्मी उसके इर्दगिर्द साथ-साथ सड़क पर चल रहे थें। जिसे देखने के लिए कुछ समय के लिए लोग सड़क पर गाड़ियां रोक दी।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सिर कटी युवती की हत्या का हुआ खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची साजिश,चार गिरफ्तार............
#
राजधानी एक्सप्रेस में आरपीएफ ने एक युवती को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया
#
आरा-बक्सर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत,मौके पर आपहुंचि पुलिस
#
शराब के पैसों का हिसाब मांगने पर बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, रॉड से गर्दन पर वार; हुई मौत
#
SIR कर्मी बन महिला को बनाया बंधक, लूटा आभूषण ,पुलिस ने किया खुलासा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एलबीएसएम कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर परसुडीह थाना का घेराव
#
JPSC बहाली विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों की मांग पर सरकार ने की कार्रवाई
#
PM के सलाहकार तरुण कपूर ने मूनीडीह CBM परियोजना का किया निरीक्षण, गैस बिक्री को लेकर किया बड़ा ऐलान!
#
Air India का बड़ा फैसला, सभी पायलटों की होगी अनिवार्य सब्सटेंस स्क्रीनिंग
#
हाईकोर्ट के आदेश से मिहिजाम की 20 दुकानों का आवंटन टला, जिला परिषद ने डाक प्रक्रिया की स्थगित