Date: 24/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर और एजेंट पर ठगी का आरोप, ग्राहकों ने थाना और SSP कार्यालय में की शिकायत...

9/26/2026 4:20:23 PM IST

292
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : बैंक ऑफ बड़ौदा गोलमुरी शाखा के ग्राहकों ने मैनेजर और एजेंट पर लगाया पैसा गंबन करने और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप।...पीड़ित ग्राहको ने कहा म्युचुअल फंड में निवेश के नाम पर हमलोगो के साथ ठगी और धोखाधड़ी किया गया हैं, हमलोगो ने सिदगोड़ा थाना और एसएसपी को लिखित शिकायत दर्ज कराये।
पीड़ित ग्राहक संगीता देवी, पूजा देवी,ममता देवी,बबलू कुंडू नामक ब्यक्ति ने कहा की बैंक ऑफ बड़ौदा गोलमुरी शाखा में हमलोग एजेंट संतोष कुमार के माध्यम से मैनेजर को म्युचुअल फंड में पैसा निवेश के लिए दिए थें और हमलोगो ने पैसा निवेश किया, जिसका रशीद भी मुझे दिया गया,ज़ब हमलोगो को पैसा की जरूरत पड़ी और हमलोग पैसा निकालने बैंक ऑफ बड़ौदा गए तो पता चला की मुझे फर्जी रशीद दिया गया हैं और किसी तरह की पैसा जमा नहीं होने की बात कहा गया, बैंक के एजेंट संतोष कुमार और मैनेजर अनंत कुमार ने हमलोगो के साथ ठगी और धोखाधड़ी किया हैं। ममता देवी के माने तो उन्होंने म्युचुअल फंड में 8 लाख जमा किये थें। बबलू कुंडू के माने तो उनका 40 लाख की धोखाधड़ी हुआ है, पूजा कुमारी के माने तो 50 हजार और सोनी देवी का 50 हजार और ममता देवी का माने तो 7 लाख की धोखाधड़ी हुई है। सभी ग्राहकों ने मैनेजर और एजेंट के खिलाफ सिदगोड़ा थाना और एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया हैं। ग्राहकों ने कहा कि ऐसे मैनेजर और एजेंट के खिलाफ बैंक ऑफ़ बड़ौदा के उच्च पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी जाँच कर कड़ी कार्रवाई करें। ताकि लोगो का विश्वास बैंक ऑफ बड़ौदा पर बना रहें।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट