Date: 28/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
NGT के आदेश पर हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की जांच, कोयला धूल से प्रदूषण की शिकायत सही मिली,धूल से स्कूलों के बच्चे व ग्रामीण परेशान हैं....
9/27/2026 4:32:06 PM IST
28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: पोटका के हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से उड़ रही कोयला धूल से स्कूलों के सैकड़ों बच्चों और आसपास के हजारों ग्रामीणों को हो रही परेशानी की शिकायत पर जांच टीम मौके पर पहुंची। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी), नई दिल्ली के आदेश के बाद अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी की अध्यक्षता में गठित टीम ने करीब एक किलोमीटर के दायरे में पैदल साइडिंग और आसपास के इलाकों का जायजा लिया। जांच के दौरान कोयला धूल से प्रदूषण फैलने की शिकायत सही पाई गई। हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने वर्ष 2022 से संचालित रेलवे साइडिंग से उड़ने वाले कोयला धूल की शिकायत की थी। उनका कहना था कि धूल से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही है। फसलों और पर्यावरण को नुकसान तथा जलाशयों के दूषित होने की शिकायत भी की गई थी। साइडिंग के कारण दुर्घटनाएं बढ़ने की बात भी सामने रखी गई थी। जांच टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह, रेलवे के एसीएम आशुतोष कुमार सिंह, सीनियरइंचार्ज संतोष प्रसाद, डीएसपी मुसाबनी रोहित कुमार रजवार और अंचल अधिकारी निकीता बाला शामिल थीं। जांच के बाद एडीसी ने प्रदूषण नियंत्रणा बोर्ड को प्रदूषण संबंधी रिपोर्ट तैयार करने, अंचल अधिकारी को साइडिंग से स्कूल की वास्तविक दूरी की रिपोर्ट देने और रेलवे को साइडिंग का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। संबंधित कंपनी पदाधिकारी को प्रदूषण रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों की रिपोर्ट समाहरणालय में जमा करने को कहा गया। इन रिपोटों को एनजीटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
#
226 ठेका मजदूरों को बड़ी कानूनी राहत, ट्रिब्यूनल ने ₹2.50 करोड़ भुगतान का दिया आदेश, मजदूरों के पक्ष में आया फैसला...
#
एलआईसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल में लगी भीसण आग, चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची, मची अफरा तफरी .....
#
बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर और एजेंट पर ठगी का आरोप, ग्राहकों ने थाना और SSP कार्यालय में की शिकायत...
#
विश्वविद्यालय कर्मियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, अंतिम दिन परीक्षा के बाद मिला प्रमाणपत्र.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां की बिगड़ी तबीयत, आमरण अनशन की तारीख में हुआ बदलाव
#
मगध में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग के पीछे 275 टन अवैध कोयला बरामद, बरामद कोयले की अनुमानित कीमत ₹3.46 लाख बताई जा रही है ....
#
प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के खिलाफ गरजा VKSU, सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने दिया धरना
#
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर रघुवर दास का हेमंत सोरेन को पत्र, सीबीआई जांच की मांग
#
साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान