Date: 29/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हाईवे पर अवैध रूप से खड़े 52 वाहनों पर नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, कुल 4 लाख रुपये का किया चालान....
9/28/2026 7:13:06 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को नेशनल हाईवे टास्क फोर्स टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।
इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अनाधिकृत एवं अवैध रूप से खड़े भारी एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन कर सड़क किनारे पार्क किए गए कुल 52 वाहनों के विरुद्ध चालान काटा गया, जिनसे कुल ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान में परिवहन कार्यालय से मोटरयान निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा टीम, पुलिस पदाधिकारी एवं बल तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की रूट पेट्रोलिंग व्हीकल टीम संयुक्त रूप से शामिल रही। टीम द्वारा हाईवे के विभिन्न संवेदनशील हिस्सों का निरीक्षण कर यातायात बाधित कर रहे वाहनों पर त्वरित कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के साथ-साथ टीम ने वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों को सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा न करने की सख्त हिदायत दी। उन्हें समझाया गया कि हाईवे किनारे खड़े वाहन अक्सर गंभीर एवं जानलेवा सड़क हादसों का मुख्य कारण बनते हैं। चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियम तोड़ने वाले वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध भविष्य में और भी सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
WhatsApp पर आया APK फाइल से मोबाइल हैक, खाते से 99 हजार ठगी,1930 पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं....
#
पलामू में मनरेगा जे के खिलाफ ACB में शिकायत, आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग,रांची में 2 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप
#
विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
#
226 ठेका मजदूरों को बड़ी कानूनी राहत, ट्रिब्यूनल ने ₹2.50 करोड़ भुगतान का दिया आदेश, मजदूरों के पक्ष में आया फैसला...
#
NGT के आदेश पर हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की जांच, कोयला धूल से प्रदूषण की शिकायत सही मिली,धूल से स्कूलों के बच्चे व ग्रामीण परेशान हैं....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेसीबी से पुष्पवर्षा, युवाओं के सवालों का भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान
#
झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सरकार और अभ्यर्थी आमने-सामने
#
IRB-1 के DSP प्रमोद कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
#
धनबाद की बेटी मुनमुन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित