Date: 29/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
घर में सोई हुई बच्ची को करैत सांप ने तीन बार डंसा, शेखपुरा ले जाने के दौरान रास्ते में मौत.....
9/29/2026 1:15:29 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui
: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के मटिया मोहनपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में चौकी पर सोई हुई 9 वर्षीय बच्ची को करैत सांप ने हाथ में तीन बार डंस लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान विसुंदेव बिंद की पुत्री संजना कुमारी (उम्र 9 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बच्ची घर में चौकी पर सोई हुई थी। इसी दौरान करैत सांप चौकी पर चढ़ गया और बच्ची के हाथ में तीन जगह पर डस लिया। डसने के बाद बच्ची की आंख खुली और उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवार वालों ने फौरन सांप को मार दिया और बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया।
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की तबीयत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग बच्ची को लेकर शेखपुरा के लिए रवाना हुए, लेकिन शेखपुरा पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
इसके बाद शव को घर लाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार शाम 6 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
बताया जाता है कि मृतका पांच बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पितृपक्ष मेले में 12 साल से गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पंजाब की टीम ने लगाया लंगर;
रोज
8 से 10 हजार श्रद्धालु यहां करते हैं भोजन ...
#
WhatsApp पर आया APK फाइल से मोबाइल हैक, खाते से 99 हजार ठगी,1930 पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं....
#
हाईवे पर अवैध रूप से खड़े 52 वाहनों पर नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, कुल 4 लाख रुपये का किया चालान....
#
पलामू में मनरेगा जे के खिलाफ ACB में शिकायत, आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग,रांची में 2 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप
#
विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विश्व जनसंख्या दिवस पर धनबाद में परिवार कल्याण मेले का शुभारंभ, 'छोटा परिवार-सुखी परिवार' का संदेश
#
जमशेदपुर में गुमटी की आड़ में नशे का कारोबार बेनकाब, 2.60 किलो गांजा और नशीली सिरप बरामद
#
रामगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल PRISM लॉन्च, अब FIR से फाइनल रिपोर्ट तक होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
#
एक रात में 4 घरों में चोरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास का भी टूटा ताला; 20 लाख के गहने गायब
#
लायंस क्लब दुमका द्वारा 50वीं स्थापना दिवस-सह-शपथ ग्रहण समारोह आयोजित ....