Date: 29/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पितृपक्ष मेले में 12 साल से गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पंजाब की टीम ने लगाया लंगर;
रोज
8 से 10 हजार श्रद्धालु यहां करते हैं भोजन ...
9/29/2026 1:15:29 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: पितृपक्ष मेले में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए गयाजी में पंजाब की टीम पिछले 12 वर्षों से लंगर चला रही है। वर्ष 2014 में शुरू हुआ यह लंगर आज हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन और सेवा का सहारा बना हुआ है। पंजाब निवासी विजय गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2013 में वे पूजा कराने के लिए गयाजी आए थे। उस दौरान दिनभर पूजा के बाद भोजन की परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी अनुभव के बाद उन्होंने अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए लंगर शुरू करने का निर्णय लिया। दोस्तों ने आपस में सहयोग राशि जुटाई और वर्ष 2014 में पहली बार लंगर की शुरुआत की गई।
लंगर में सुबह करीब 5 बजे से चाय, 8 बजे नाश्ता और इसके बाद दिनभर भोजन की व्यवस्था रहती है। प्रतिदिन करीब 8 से 10 हजार श्रद्धालु यहां भोजन करते हैं। पंजाब से आए हलवाई और पूरी टीम पंजाबी शैली में पराठा, कढ़ी, राजमा, चावल सहित विभिन्न व्यंजन तैयार करती है।
इस सेवा में 76 वर्षीय रामप्रकाश गुप्ता भी पूरी सक्रियता से जुटे हैं। वर्ष 2018 से लंगर सेवा से जुड़े रामप्रकाश गुप्ता अपने ग्रुप के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद घर बैठने के बजाय साथियों के साथ गयाजी आकर श्रद्धालुओं की सेवा करना बेहतर लगा।
करीब 18-19 दिनों तक चलने वाली इस सेवा में टीम का उद्देश्य देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी भेदभाव के भोजन उपलब्ध कराना और उनकी सेवा करना है।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
घर में सोई हुई बच्ची को करैत सांप ने तीन बार डंसा, शेखपुरा ले जाने के दौरान रास्ते में मौत.....
#
WhatsApp पर आया APK फाइल से मोबाइल हैक, खाते से 99 हजार ठगी,1930 पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं....
#
हाईवे पर अवैध रूप से खड़े 52 वाहनों पर नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, कुल 4 लाख रुपये का किया चालान....
#
पलामू में मनरेगा जे के खिलाफ ACB में शिकायत, आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग,रांची में 2 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप
#
विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में गुमटी की आड़ में नशे का कारोबार बेनकाब, 2.60 किलो गांजा और नशीली सिरप बरामद
#
रामगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल PRISM लॉन्च, अब FIR से फाइनल रिपोर्ट तक होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
#
पैसों की लालच में दोस्त का कत्ल, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी
#
एक रात में 4 घरों में चोरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास का भी टूटा ताला; 20 लाख के गहने गायब
#
लायंस क्लब दुमका द्वारा 50वीं स्थापना दिवस-सह-शपथ ग्रहण समारोह आयोजित ....