Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद में SIR फॉर्म सुधार को लेकर माड़ा कार्यालय में उमड़ी भीड़, गर्मी में घंटों कतार में परेशान लोग....

9/29/2026 3:35:58 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के फॉर्म में सुधार को लेकर माड़ा कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उमस भरी गर्मी के बीच लोग घंटों लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सुबह से ही कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि BLO द्वारा फॉर्म में टाइटल, पिता के नाम समेत अन्य गलतियां होने के कारण उन्हें सुधार के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सुबह करीब 8 बजे से लाइन में लगे लोगों को गर्मी और उमस के बीच काफी परेशानी हो रही है। वहीं, कार्यालय परिसर में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ पहुंचे लोगों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि जिन लोगों के पास जेनविन और जरूरी कागजात हैं, उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। लोगों के मुताबिक SIR के लिए आवासीय प्रमाण पत्र या वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट और जन्मतिथि का प्रमाण उपयोगी है।
फिलहाल SIR फॉर्म में सुधार को लेकर माड़ा कार्यालय में लोगों की भीड़ बनी हुई है। गर्मी में घंटों कतार में खड़े लोगों की परेशानी को देखते हुए पेयजल और बेहतर व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क