Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तालाब ने निगली मासूम जिंदगियां, तीन बच्चों की मौत; गांव में मचा कोहराम......

9/29/2026 6:14:56 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : सदर थाना क्षेत्र के चेगायडीह गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जबकि हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस, प्रशासन सभी पहुँचे हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री पर्सनल असिस्टेंट अजहर अंसारी भी मौके पर पहुंचे और दुःख जताते हुए कहा कि मंगलवार दोपहर गांव के तीन बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान वे घर से करीब आधा किलोमीटर दूर चिरकुटोला स्थित तालाब की ओर चले गए। बताया जा रहा है कि तालाब के गहरे पानी में जाने के बाद तीनों बच्चे डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो ग्रामीण तत्काल तालाब की ओर दौड़े और बच्चों को पानी से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। ग्रामीणों के प्रयास से तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री अभी क्षेत्र में नही है, बाहर हैं। इस घटना से मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने भी बहुत दुख प्रकट किये हैं। 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट