Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बड़हरा विधायक ने गंगा तटीय इलाकों का किया निरीक्षण, बांध मजबूत करने और मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश....

9/30/2026 7:26:34 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : गंगा नदी के जलस्तर एवं बाढ़ बाद की स्थिति का निरीक्षण करने बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह मंगलवार को बड़हरा प्रखंड के विभिन्न स्थानो पर पहुंचे। बड़हरा विधायक बाढ़ नियंत्रण विभाग एवं विभिन्न विभागो के अधिकारियों के साथ दूबे छपरा,हाजीपुर, बखोरापुर, नेकनाम टोला,केशोपुर मुक्तिधाम आदि गाँवो का दौरा कर बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लिया एवं साथ ही गंगा नदी के जलस्तर की स्थिति का भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। क्षेत्र के लोगो द्वारा गंगा नदी मे फिर से जलस्तर बढने की बात कही गई।विधायक ने स्वयं गंगा घाट पर पहुंच कर जलस्तर को देखे।बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों द्वारा बताया गया कि गंगा नदी मे जलस्तर बढने के बाद इलाहाबाद मे घट रही है,जिससे बाढ का खतरा नही है।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने नेकनाम टोला बाँध को दुरूस्त करने एवं लगातार निरीक्षण करने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दी।वही बड़हरा स्वास्थ्य पदाधिकारी डाँ. अरविन्द को ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव के साथ मेडिकल कैम्प लगाने की व्यवस्था करने को कहा।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाढ़ बाद पानी के ठहराव से महामारी की आशंका को देखते हुए प्रशासन को ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव एवं मेडिकल टीम तैनात रहने को कहा गया है।अभी भी गंगा नदी मे जलस्तर मे उतार-चढाव हो रहा है,जिससे क्षेत्र के लोगो मे डर होना स्वाभाविक है।बाढ नियंत्रण अधिकारियों को गंगा सुरक्षा बाँध को मजबुत करने एवं उसपर लगातार नजर रखने.को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिला के पदाधिकारियों से भी बात हुआ है और क्षेत्र के किसी भी समस्या का समाधान करने का प्रयास हमेशा रहता है। बाढ़ से टुटे हुए सड़को की मरम्मती भी शीघ्र किया जाएगा।संबंधित विभागो को इसकी सूचना दे दी गई है।
मौके पर बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसडीओ दीपक कुमार, रामाशंकर कुमार, कनीय अभियंता लाल बाबु,सुधीर कुमार, जितेन्द्र कुमार, निशांत सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता शामिल थे।
 
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट