Date: 02/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं जमशेदपुर,अपराध नियंत्रण की समीक्षा; केनरा बैंक लूट समेत चर्चित मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश....

10/1/2026 3:06:24 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा आज जमशेदपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने जिले में बढ़ते अपराध और पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में हाल के चर्चित मामलों को लेकर पुलिस अधिकारियों को अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कार्रवाई तेज करने के सख्त निर्देश दिए गए। डीजीपी तदाशा मिश्रा के जमशेदपुर पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और हाल के आपराधिक मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
खास तौर पर केनरा बैंक लूटकांड और मरीन ड्राइव गोलीकांड जैसे मामलों को लेकर डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने इन मामलों में शामिल अपराधियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीजीपी ने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करने, तकनीकी जांच और सीसीटीवी समेत उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल करने पर जोर दिया। साथ ही शहर में पुलिस गश्ती और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।
डीजीपी के इस दौरे के बाद जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई और अपराध नियंत्रण को लेकर आने वाले दिनों में पुलिस का एक्शन और तेज होने की उम्मीद है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क


सम्बंधित खबरें

#
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में 2.26 लाख रुपये का चालान; बिना लाइसेंस और हेलमेट वाले भी पकड़े गए...
 

#
गैर आबाद जमीन का सौदा कर लोगों को टोपी पहना रहे हैं भूमि माफिया, हब इंडिया ने 42 लाख का चुना लगाया उमेश सिंह को....

# मल्लाह टोली  में 50 वर्षीय विधवा महिला की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव; FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य....
#  साइबर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गैस अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 8 सिम कार्ड बरामद...
# पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड से सघन जांच, चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ की नजर.....