Date: 02/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गंगा में फिर आया उफान, 24 घंटे में 72 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर; सीताचरण के परिवारों ने छोड़े घर, लोगों में बड़ी चिंता....

10/1/2026 3:06:24 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में गंगा एक बार फिर उफान पर है बढ़ते जलस्तर ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सीताचरण के कई परिवार फिर से अपना घर छोड़कर ऊंचे इलाकों का रुख करने लगे हैं और बबुआ घाट पर पन्नी के तंबू के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं।
गंगा का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए फिर परेशानी का सबब बनता जा रहा है। पिछले दो दिनों से गंगा तेजी से बढ़ रही है गुरुवार को गंगा का जलस्तर 38.83 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार सुबह 9 बजे यह 38.11 मीटर था। यानी महज एक दिन में जलस्तर में करीब 72 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल गंगा करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। नदी का पानी बढ़ने के साथ ही सबसे ज्यादा चिंता निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों की बढ़ गई है। सीताचरण के लोगों पर एक बार फिर विस्थापन का संकट मंडराने लगा है। कई परिवार गांव छोड़कर सुरक्षित और ऊंचे इलाकों की तरफ पहुंचने लगे हैं।
मुंगेर के बबुआ घाट पर सीताचरण के कई परिवारों ने फिर से पन्नी के तंबू तान लिए हैं। यही तंबू अब इन परिवारों का अस्थायी आशियाना बन गया है।एक तरफ गंगा का बढ़ता पानी, दूसरी तरफ घर-बार छोड़ने की मजबूर। लोगों को डर है कि अगर जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा,तो आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट