Date: 02/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जिला में चलंत लोक अदालत को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी, एक महीने तक गांव-गांव पहुंचेगी टीम....
10/1/2026 3:06:24 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद सिविल कोर्ट परिसर से गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे चलंत लोक अदालत को धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री निकेश कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, राधेश्याम गोस्वामी , महासचिव जितेंद्र कुमार। जिला विधिक सेवा के प्राधिकार के अधिकारी लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की टीम
एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री निकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि चलंत लोक अदालत अगले एक महीने तक धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण करेगी। इस दौरान आम लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, उन्हें विधिक सहायता, उनके अधिकारों तथा न्याय तक सुलभ पहुंच के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि चलंत लोक अदालत का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक न्यायिक सेवाओं और विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे। लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, सरकारी योजनाओं और विवादों के समाधान के लिए उपलब्ध वैकल्पिक उपायों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धनबाद की ओर से चलंत लोक अदालत के माध्यम से लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने और ऑन स्पॉट छोटे-मोटे विवादों के आपसी समाधान के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रधान न्यायाधीश ने आम लोगों से इस पहल का लाभ उठाने की अपील की है। प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनों ने बताया कि पहले दिन चलंत लोक अदालत एलएडीसीएस के डेप्टी, चीफ अजय कुमार भट्ट के नेतृत्व में बलियापुर प्रखंड के डोलाबर पंचायत पहुंची, जहां सैकड़ों ग्रामीणों को ऑन स्पॉट कानूनी जानकारी दी गई तथा ऑन स्पॉट समस्याओं का समाधान किया गया.
इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष पारस, कुमार सिन्हा, मधुरेश कुमार वर्मा, विजय कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार , कुमार साकेत,जे जननी, विजयकांत श्रीवास्तव श्री विकेश, मुख्य नायक दंडाधिकारी विनय कुमार लाल, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीएस घोष, अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनों, अवर न्यायाधीश समा रोशनी कुलू, निर्मला बारला, राजीव कुमार सिंह ,परमानंद उपाध्याय, राजेश कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सृष्टि घई, मेघा प्रियंका लकड़ा,
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार भी विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक कन्हैयालाल ठाकुर, सुमन पाठक, शैलेंद्र झा, नीरज गोयल, स्वाति कुमारी, मुस्कान चोपड़ा डालसा सहायक सौरभ सरकार, अरुण कुमार, राजीव कुमार, पीएलवी, राजेश कुमार सिंह, नवीन कुमार, राजनंदन किस्कू, आनंद चक्रवर्ती, मनोज कुमार, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लग्जरी कार से 421 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार; 1728 बोतल-कैन जब्त......
#
शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...
#
गंगा में फिर आया उफान, 24 घंटे में 72 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर; सीताचरण के परिवारों ने छोड़े घर, लोगों में बड़ी चिंता....
#
भू-धसान और अवैध उत्खनन के खिलाफ कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, बीसीसीएल पर लगाया गंभीर आरोप, आंदोलनकारियों ने कहा....
#
बड़हरा विधायक ने गंगा तटीय इलाकों का किया निरीक्षण, बांध मजबूत करने और मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तीनों अलाइनमेंट के शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश, जलजमाव से स्थायी राहत की उम्मीद
#
लकड़का 6 नंबर चाणक के पास जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में गिरा मवेशी,सुरक्षा को लेकर लोगों में नाराजगी.
#
उपायुक्त ने बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता को परखा
#
वीरता का मिला इनाम! सुशील टूडू बने इंस्पेक्टर, छोटेलाल कुमार को ASI प्रमोशन
#
धनबाद के पेयजल संकट और 38 लंबित सड़कों का मुद्दा गरमाया, विधायक राज सिन्हा ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात