Date: 02/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...
10/1/2026 3:06:24 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में शराब मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले इसी मामले में दो दारोगा भी निलंबित किए जा चुके हैं। यानी एक ही मामले में मुफस्सिल थाना से अब तक कुल 9 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। शराब मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर मुंगेर एसपी ने सख्त रुख अपनाया है।
डीएसपी मुख्यालय की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
जांच के दौरान थाना पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। थाना में संधारित अभिलेखों की जांच की गई और छापेमारी में शामिल पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई।.जांच रिपोर्ट में शराब से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करने में तथ्यों की गड़बड़ी के ठोस साक्ष्य मिले। साथ ही मुफस्सिल थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई। इसके बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा के अलावा सिपाही मन्नु कुमार, क्यूआरटी हसनपुर के सिपाही प्रशांत कुमार, निलेश कुमार पासवान, सूरज कुमार, विनोद सिंह यादव और चौकीदार कृष्णदेव पासवान को निलंबित किया गया।.इस मामले में इससे पहले 26 सितंबर को मुफस्सिल थाना में तैनात पुअनि राजेश कुमार शर्मा और पुअनि नुरैन अंसारी को भी निलंबित किया जा चुका है। सर्किल इंस्पेक्टर की जांच रिपोर्ट में दोनों को दोषी पाया गया था। एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और इसके पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की संलिप्तता से विभाग की छवि प्रभावित हुई है, इसी वजह से अब तक कुल 9 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लग्जरी कार से 421 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार; 1728 बोतल-कैन जब्त......
#
जिला में चलंत लोक अदालत को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी, एक महीने तक गांव-गांव पहुंचेगी टीम....
#
गंगा में फिर आया उफान, 24 घंटे में 72 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर; सीताचरण के परिवारों ने छोड़े घर, लोगों में बड़ी चिंता....
#
भू-धसान और अवैध उत्खनन के खिलाफ कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, बीसीसीएल पर लगाया गंभीर आरोप, आंदोलनकारियों ने कहा....
#
बड़हरा विधायक ने गंगा तटीय इलाकों का किया निरीक्षण, बांध मजबूत करने और मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तीनों अलाइनमेंट के शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश, जलजमाव से स्थायी राहत की उम्मीद
#
लकड़का 6 नंबर चाणक के पास जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में गिरा मवेशी,सुरक्षा को लेकर लोगों में नाराजगी.
#
उपायुक्त ने बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता को परखा
#
वीरता का मिला इनाम! सुशील टूडू बने इंस्पेक्टर, छोटेलाल कुमार को ASI प्रमोशन
#
धनबाद के पेयजल संकट और 38 लंबित सड़कों का मुद्दा गरमाया, विधायक राज सिन्हा ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात