Date: 24/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत उपायुक्त, एस पी समेत अधिकारियों ने सफाई कर किया जागरूक ....

10/2/2026 12:18:18 PM IST

118
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : ""स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 157 वीं जयंती के अवसर पर जामताड़ा समाहरणालय परिसर, पुलिस लाइन में जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें उपायुक्त आलोक कुमार, एसपी शंभु कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रमदान किया एवं स्वच्छता हेतु उपायुक्त ने शपथ दिलाई, वहीं पुरना कोर्ट स्थित गाँधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके अलावा समाहरणालय परिसर में फलदार पौधारोपण किया। इस मौके पर उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि पिछले 15 दिनों से स्वच्छता ही से अभियान चलाया जा रहा है, आज दो अक्टूबर को समाहरणालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। जिलेवासियों से अपील है कि सप्ताह में दो दिन एक घंटा समय स्वच्छता को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं एवं संकल्प लें कि अपने गांवों, पंचायतों एवं शहरों को स्वच्छ रखेंगे। गाँधी जी के सपनों को पूरा करने में सभी की अहम भूमिका है। वहीं एस पी शम्भु कुमार सिंह ने कहा कि गाँधी जी जयंती पर पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, हम सभी ने संकल्प लिया है कि हम जहाँ भी रहते हैं वहां साफ सफाई नियमित रूप से करते रहे। 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट"स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 157 वीं जयंती के अवसर पर जामताड़ा समाहरणालय परिसर, पुलिस लाइन में जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें उपायुक्त आलोक कुमार, एसपी शंभु कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रमदान किया एवं स्वच्छता हेतु उपायुक्त ने शपथ दिलाई, वहीं पुरना कोर्ट स्थित गाँधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके अलावा समाहरणालय परिसर में फलदार पौधारोपण किया। इस मौके पर उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि पिछले 15 दिनों से स्वच्छता ही से अभियान चलाया जा रहा है, आज दो अक्टूबर को समाहरणालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। जिलेवासियों से अपील है कि सप्ताह में दो दिन एक घंटा समय स्वच्छता को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं एवं संकल्प लें कि अपने गांवों, पंचायतों एवं शहरों को स्वच्छ रखेंगे। गाँधी जी के सपनों को पूरा करने में सभी की अहम भूमिका है। वहीं एस पी शम्भु कुमार सिंह ने कहा कि गाँधी जी जयंती पर पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, हम सभी ने संकल्प लिया है कि हम जहाँ भी रहते हैं वहां साफ सफाई नियमित रूप से करते रहे। 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट