Date: 03/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 सड़क का हुआ शिलान्यास ,नहीं शुरू हुआ काम,.कांग्रेस ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया आरोप !

10/2/2026 6:53:37 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र के सोहदा पंचायत में पात्थर भांगा से बेदाजूड़ी तक जाने वाली सड़क का एक साल पहले मरम्मत के लिए शिलान्यास किया गया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है।कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोध सरदार ने इस मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत यह सड़क स्वीकृत है और इसका निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल जमशेदपुर के द्वारा किया जाना है। एक साल बीत जाने के बावजूद काम शुरू न होने से क्षेत्र के लोग नाराज हैं। कांग्रेस जिला सचिव जयराम हांसदा ने कहा कि शिलान्यास के बाद से लेकर अब तक कोई ठोस काम नहीं हुआ है। लोग रोजाना गड्ढों पर चलने को मजबूर हैं। तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध सरदार ने प्रशासन और विभाग से जल्द से जल्द काम शुरू करने की मांग की है।

 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 

 

 


सम्बंधित खबरें

# स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत उपायुक्त, एस पी समेत अधिकारियों ने सफाई कर किया जागरूक ....
# बिहार के गया जी में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से श्रद्धालुओं पहुंचे, सात समंदर पार से आए विदेशी श्रद्धालुओं  ने गया के देवघाट पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान....
# लग्जरी कार से 421 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार; 1728 बोतल-कैन जब्त......
# शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...
# जिला में चलंत लोक अदालत को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी, एक महीने तक गांव-गांव पहुंचेगी टीम....