Date: 05/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गांधी मैदान में 20वीं झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 22 जिलों के 700 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा...
10/3/2026 4:06:29 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
जामताड़ा जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में 20वीं झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में झारखंड के 22 जिलों से खिलाड़ी और प्रतिभागी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बताया कि प्रतियोगिता में 700 से अधिक खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेलप्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिल सकेगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड के 22 जिलों की टीमें यहां पहुंची हैं और प्रतियोगिता में 700 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं और खिलाड़ियों के साथ खड़ी है। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें सही दिशा देने और सम्मानित करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि झारखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर मिले और वे राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे मालगोदाम में 100 साल से जारी दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, केदारनाथ थीम पर बनेगा भव्य पंडाल....
#
डांडिया नाईट या व्यापार? भक्ति पर भारी पड़ रहा ग्लैमर
#
भोजपुर के 45 खिलाड़ी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चयन प्रतियोगिता के लिए चयनित.....
#
ज्ञानदीप बाल विकास विद्यामंदिर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ,खेलों के जरिए बच्चों में अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का प्रयास....
#
गांधी जयंती पर छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान,अपर्णा पब्लिक स्कूल में सत्य अहिंसा और स्वच्छता के आदर्श अपनाने का लिया संकल्प....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुंगेर में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
#
सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भूतनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल की तर्ज पर हुई भव्य आरती
#
साझी शहादत-साझी विरासत से भाईचारे का संदेश, 13 सितंबर को जमशेदपुर में होगा सेमिनार,ये नेता होंगे शामिल
#
पुलिस लाइन के नए AC सभागार में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित