Date: 20/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दुर्गापूजा मेला घूमने गया परिवार, पीछे से बंद घर में लाखों की चोरी

10/19/2026 4:06:44 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद : दुर्गापूजा के दौरान चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया।बेलगड़िया सवाईगाढ़ा में चोरों का आतंक। तीन अलमारियां तोड़कर 50 हजार नकद और 3 से 4 लाख के सोने के जेवरात ले उड़े चोर परिवार के सदस्य पूजा घूमने और जरूरी काम से घर से बाहर गए थे, तभी चोरों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।मामला बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया टीओपी अंतर्गत सवाईगाढ़ा का है। यहां गोलक चटर्जी के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और तीन अलमारियों को तोड़कर कीमती सामान निकाल लिया। घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरी हुए सामान में करीब 30 से 35 ग्राम सोने के जेवरात शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग तीन से चार लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा चोर घर में रखे 50 हजार रुपये नकद भी ले गए।घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर का छोटा बेटा दुर्गापूजा पंडाल से दर्शन कर वापस लौटा। मुख्य दरवाजे का टूटा ताला और घर के अंदर बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बेलगड़िया टीओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस लिखित आवेदन मिलने का इंतजार कर रही है। अब देखना होगा कि दुर्गापूजा की भीड़ के बीच बंद घर में चोरी करने वाले इन चोरों तक पुलिस कब पहुंच पाती है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क।