Date: 05/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बीसीसीएल कर्मियों की बल्ले-बल्ले, दुर्गापूजा से पहले खाते में आएंगे ₹1,10,250 बोनस, 31 हजार कोयला कर्मियों को मिलेगा लाभ.....

10/4/2026 12:45:17 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : बीसीसीएल कर्मियों के लिए दुर्गापूजा से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को इस बार 1 लाख 10 हजार 250 रुपये का परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) दिया जाएगा। बीसीसीएल के करीब  31 हजार कर्मचारी इस फैसले से लाभान्वित होंगे। कोल इंडिया प्रबंधन और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के बीच हुई बैठक में बोनस की राशि पर सहमति बनी है। तय राशि के मुताबिक कर्मचारियों के बैंक खातों में  15 अक्टूबर 2026 तक भुगतान किए जाने की तैयारी है।
इस बार कर्मचारियों को पिछले साल के मुकाबले 7 हजार 250 रुपये अधिक  मिलेंगे। वर्ष 2025 में 1 लाख 3 हजार रुपये का पीएलआर दिया गया था, जबकि इस साल यह राशि बढ़कर 1 लाख 10 हजार 250 रुपये हो गई है।
कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में काम करने वाले करीब 2 लाख गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। दुर्गापूजा से पहले बोनस मिलने से बीसीसीएल कर्मियों के बीच खुशी का माहौल है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क