Date: 05/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर भड़की श्रेयसी सिंह, DS व स्वास्थ्य कर्मी को लगाई फटकार, कहा....

10/4/2026 12:45:17 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

 

 

Jamui: जमुई सदरअस्पताल में लापरवाही की बड़ी खबर सामने आई है। ड्यूटी से रातभर महिला चिकित्सक डॉक्टर शालिनी सिंह के गायब रहने पर एक गर्भवती और एक प्रसूता की मौत की सूचना मिली। इस सूचना पर खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह रविवार दोपहर बाद सदर अस्पताल पहुंचीं। घटना की जानकारी लेते ही मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते वो आग बबूला हो गईं।लोगों की शिकायत मिलने पर मंत्री श्रेयसी सिंह का आक्रोश महिला चिकित्सक डॉक्टर शालिनी सिंह के नहीं रहने पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर थनीष कुमार और इमरजेंसी के चिकित्सक पर फूट पड़ा। इस दौरान मंत्री ने जमकर फटकार लगाई।मंत्री की डांट फटकार पूरे अस्पताल में काफी देर तक गूंजती रही। मौके पर मृतका के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही। मंत्री के फटकार का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।मंत्री ने सदर अस्पताल उपाधीक्षक को फौरन कार्रवाई का निर्देश दिया और उसके बाद डीएम आवास पर पहुंच गईं। उन्होंने लापरवाह महिला चिकित्सक डॉक्टर शालिनी समेत अन्य लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की बात कही। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि हर हाल में दोषी महिला चिकित्सक पर कार्रवाई होगी और FIR भी दर्ज कराई जाएगी।वहीं जिलाधिकारी नवीन ने बताया कि इस मामले में एक टीम गठित की गई है। पूरे घटनाक्रम की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट