Date: 20/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तीन सूत्री मांगों को लेकर फिर आंदोलन पर उतरे एंबुलेंस चालक, सिविल सर्जन कार्यालय के गेट पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
11/19/2026 1:50:13 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर एंबुलेंस चालक एक बार फिर आंदोलन पर उतर आए हैं। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एंबुलेंस चालकों ने सिविल सर्जन कार्यालय के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। चालकों ने एंबुलेंस सेवा से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि पूर्व में आंदोलन के दौरान मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन छठ पूजा बीत जाने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसी के विरोध में चालकों ने दोबारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल, एंबुलेंस चालक अपनी मांगों को लेकर पहले भी लगातार आंदोलन कर चुके हैं। उस समय सरकार की ओर से उनकी एक मांग मान ली गई थी, जबकि शेष दो मांगों को छठ पूजा से पहले पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन छठ पूजा समाप्त होने के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने से चालकों में नाराजगी बढ़ गई और अब वे दोबारा आंदोलन पर उतर आए हैं। एंबुलेंस चालकों की तीन प्रमुख मांगें हैं। इनमें मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा, न्यूनतम वेतन का निर्धारण और एंबुलेंस संचालन की व्यवस्था सिविल सर्जन के माध्यम से कराने की मांग शामिल है। एंबुलेंस चालक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि कंपनी बदलने के साथ ही चालकों के वेतन भुगतान को लेकर परेशानी शुरू हो जाती है। नई कंपनी के पास वेतन संबंधी प्रक्रिया जाने के कारण भुगतान में देरी होती है। ऐसे में उनकी मांग है कि जिले की सभी एंबुलेंस का संचालन सिविल सर्जन के माध्यम से कराया जाए, ताकि चालकों को समय पर वेतन मिल सके और उनकी आर्थिक परेशानियां दूर हों। फिलहाल एंबुलेंस चालक सिविल सर्जन कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी तीनों मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस आंदोलन को समाप्त कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
INC मान्यता की मांग को लेकर विधायक राज सिन्हा से मिलीं SNMMCH की GNM छात्राएं, जनवरी में प्रक्रिया शुरू कराने का मिला भरोसा
#
टावर चौक पर खुला ए के फिटनेस जिम, अब आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाएं सेहत
#
इलाज के मंदिर में गंदगी का राज, धनबाद सदर अस्पताल की तस्वीरों ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
#
आर्थिक तंगी के आगे नहीं रुकेगा इलाज, भौरा में गरीबों के लिए लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
#
अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री तो मचा हड़कंप, गैरहाजिर डॉक्टर-कर्मचारियों से मांगा जवाब!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नवरात्र में घर आई लक्ष्मी परिवार ने बांटी खुशियां, कार को सजाकर घर लाएं बेटी
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव
#
धनबाद में जूनियर क्रिकेट को मिला नया सहारा, तीन टूर्नामेंट के लिए प्रायोजक तय, परशुराम सिंह मेमोरियल के नाम हुआ टूर्नामेंट
#
भोजपुरी की आवाज होगी डिजिटल, डुमरांव में हुआ स्पीच डेटा का बड़ा संकलन
#
गया जंक्शन पर 23.396 किलो पॉपी हस्क बरामद मादक पदार्थ,दो तस्कर गिरफ्तार, रेल पुलिस की बड़ी करवाई .....