Date: 05/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....
10/4/2026 12:45:17 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक दो के न्यू मधुबन कोल वाशरी अंतर्गत संचालित चेन्नेई राधा और मुंडेन आउटसोर्सिंग में कार्यरत 110 मजदूरों को नो वर्क नो पे जारी कर काम से बैठा दिया गया था।जिसके बाद ग्रामीण अधिकार मंच के हस्तक्षेप के बाद कंपनियों ने अपना फैसला वापस ले लिया,और काम से हटाए गए करीब 110 मजदूरों को पुनः काम पर बहाल कर दिया गया है। इसे लेकर ग्रामीण अधिकार मंच के प्रतिनिधि पिंकू पाण्डेय और खानूडीह मुखिया प्रतिनिधि गोपाल महतो ने प्रेसवार्ता कर स्थिति स्पष्ट की।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए खानूडीह के मुखिया प्रतिनिधि गोपाल महतो ने बताया कि बलदेव वर्मा द्वारा मजदूरों को झूठा आश्वासन देकर और गुमराह करके मधुबन वाशरी का काम व रैक लोडिंग बाधित किया गया था। इसके चलते आउटसोर्सिंग कंपनियों ने 110 स्थानीय मजदूरों को काम से बैठा दिया था।
गोपाल महतो ने कहा कि ग्रामीण अधिकार मंच ने तत्काल बीसीसीएल प्रबंधन को लिखित शिकायत सौंपी और स्पष्ट किया कि वर्षों से कार्यरत स्थानीय मजदूरों पर अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंच के कड़े रुख और प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद कंपनियों ने मजदूरों को पुनः काम पर वापस बुला लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मजदूरों के हक की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। वही पिंकू पाण्डेय ने कहा कि पिछले तीन दिनों से कुछ लोगों द्वारा निजी स्वार्थ के तहत बंदी कराकर वाशरी का कामकाज ठप कर दिया गया था। इसके कारण पिछले पांच वर्षों से कार्यरत स्थानीय मजदूरों पर 'नो वर्क नो पे' लगाकर उन्हें काम से बैठा दिया गया था।उन्होंने कहा कि नए मजदूरों को बहाल करने के नाम पर पुराने मजदूरों को हटाना पूरी तरह गलत है। मैनुअल लोडिंग की मांग को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन की आड़ में मजदूरों को गुमराह किया जा रहा है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीसीसीएल कर्मियों की बल्ले-बल्ले, दुर्गापूजा से पहले खाते में आएंगे ₹1,10,250 बोनस, 31 हजार कोयला कर्मियों को मिलेगा लाभ.....
#
जहां कभी गूंजती थी बंदूक की आवाज, अब गूंज रही किताबों की खनक, टुंडी के 100 से ज्यादा बच्चों को मिला शिक्षा का सहारा...
#
जिउतिया पर स्वर्णरेखा में डूबी बच्ची का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम.....
#
दुर्गा पूजा को लेकर आईजी की हाईलेवल बैठक, 7 जिलों के एसपी को सुरक्षा के सख्त निर्देश, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस.......
#
गंगा का जलस्तर बढ़ा तो फिर डूबा चंडिका स्थान, गर्भगृह के मुहाने तक पहुंचा बाढ़ का पानी.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुंगेर में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
#
सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भूतनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल की तर्ज पर हुई भव्य आरती
#
साझी शहादत-साझी विरासत से भाईचारे का संदेश, 13 सितंबर को जमशेदपुर में होगा सेमिनार,ये नेता होंगे शामिल
#
पुलिस लाइन के नए AC सभागार में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित