Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति की बैठक, छात्रवृत्ति पर बड़ा फैसला, 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति.....
10/5/2026 5:48:28 PM IST
39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनांतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2025-26 तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत किया गया।
बैठक में जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति के द्वारा समीक्षा के उपरांत प्री मैट्रिक छात्रवृति में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कुल 52675 एवं 2025-26 के शेष 1404 तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु राज्य के अंदर के विभिन्न 32 संस्थानों के 7270 छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदनों पर विमर्श किया गया। बैठक के क्रम में उन्होंने नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं एवं पूर्व की बैठक में दिए गए रैंडमली जांच प्रतिवेदन का आवोलकन करने के उपरांत सर्वसम्मति से समिति द्वारा छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया। वहीं उपायुक्त द्वारा शेष छात्र छात्राओं के छात्रवृत्ति भुगतान हेतु आवेदन प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करवाने एवं संबंधित अधिकारियों को सभी औपचारिकता यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि शेष योग्य बच्चों को जल्द से जल्द छात्रवृत्ति भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा एक से पांच तक 1500 रुपए, कक्षा 06 से 08 के लिए 2500 रुपए एवं कक्षा 09 एवं 10 के लिए 4500 रुपए छात्रवृत्ति भुगतान की जाती है। वहीं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत विभागीय संकल्प के अनुरूप अलग अलग कैटेगरीवार छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष, संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल,अनोखी घटना बना चर्चा का विषय .....
#
कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....
#
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
#
मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....
#
बीसीसीएल कर्मियों की बल्ले-बल्ले, दुर्गापूजा से पहले खाते में आएंगे ₹1,10,250 बोनस, 31 हजार कोयला कर्मियों को मिलेगा लाभ.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोईलवर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्थिति चिंताजनक !
#
भाजपा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को बांटी गईं जरूरी दवाएं.....
#
सावन के अंतिम सोमवार पर जमशेदपुर में भव्य भजन संध्या, मनोज तिवारी होंगे मुख्य आकर्षण
#
सड़क दुर्घटना में युवा समाजसेवी पप्पू यादव का निधन
#
CNG पाइप फटने से 24 वर्षीय कर्मचारी की मौत, दो महीने बाद होनी थी शादी