Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....
 

10/5/2026 5:48:28 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Munger : मुंगेर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धरहरा के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में एक बेटे ने अपने ही 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग का बायां हाथ बुरी तरह कट गया। गंभीर हालत में उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा नशे का आदी है और पिता की डांट से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

घटना धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की है। 75 वर्षीय मन्नू मांझी अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों के मुताबिक उनका बड़ा बेटा तूफानी मांझी गांजा पीने का आदी है और कोई काम-धंधा भी नहीं करता है। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि घटना के दिन मन्नू मांझी ने बेटे को नशा करने से मना किया और काम करने को लेकर डांट-फटकार लगाई। इसी से नाराज होकर तूफानी मांझी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से मन्नू मांझी का बायां हाथ गंभीर रूप से कट गया और वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल मन्नू मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना के बाद लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

 

 


सम्बंधित खबरें

# बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल,अनोखी घटना बना चर्चा का विषय .....
#
उपायुक्त की अध्यक्षता में  समिति की बैठक, छात्रवृत्ति पर बड़ा फैसला, 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति.....

# श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
# मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....
# बीसीसीएल कर्मियों की बल्ले-बल्ले, दुर्गापूजा से पहले खाते में आएंगे ₹1,10,250 बोनस, 31 हजार कोयला कर्मियों को मिलेगा लाभ.....