Date: 07/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भव्य डांडिया नाइट में डांडिया की धुन पर झूमीं महिलाएं
10/6/2026 12:04:01 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
कुसुम विहार के डेस्टिनी रिसोर्ट में किड्ज केयर स्कूल एवं खुशियों की उड़ान एनजीओ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 101 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डांडिया की मनमोहक धुनों पर जमकर थिरकीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति और उत्साह से पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन किड्ज केयर स्कूल की प्रिंसिपल रिया सिंह एवं खुशियों की उड़ान एनजीओ की अध्यक्ष सरिता सिंह, सचिव निहारिका सिंह के संयुक्त प्रयास से किया गया। दोनों संस्थाओं की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना था, इसके अलावा यह महिला सशक्तिकरण को भी दर्शाता है।
डांडिया नाइट में संगीत, नृत्य और मनोरंजन के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं आकर्षक पुरस्कारों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। रिया सिंह और सरिता सिंह ने कहा कि महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और उनके उत्साह को देखकर आयोजन की सफलता का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।
भव्य डांडिया नाइट ने शहर में एकता, उमंग और महिला शक्ति का खूबसूरत संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रिया सिंह, सरिता सिंह, निहारिका सिंह के अलावा मंजू पांडे, सपना ओझा, बिभा प्रसाद एवं रेनू गुप्ता की मुख्य भूमिका रही।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झॉलीवुड कलाकारों के जेपीएल सीजन-4 की तैयारियां तेज, धनबाद और लोहरदगा में भी होंगे मैच.....
#
ड्रोन हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, मेयर-डिप्टी मेयर ने किया श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, नगर निगम की पहल से लोगो में उत्साह .....
#
रेलवे मालगोदाम में 100 साल से जारी दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, केदारनाथ थीम पर बनेगा भव्य पंडाल....
#
डांडिया नाईट या व्यापार? भक्ति पर भारी पड़ रहा ग्लैमर
#
भोजपुर के 45 खिलाड़ी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चयन प्रतियोगिता के लिए चयनित.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
"इमरजेंसी जैसे हालात!" छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SSP से मिले विधायक राज सिन्हा,राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप...............
#
सावन के रंग में रंगा जमशेदपुर, गोंड समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत से सजाई महफिल
#
JPSC-JSSC मामले में आजसू का धरना, सुदेश महतो ने CBI जांच की मांग की
#
छात्रों के आंदोलन पर स्वास्थ्य मंत्री का बयान, जयराम महतो ने लाठीचार्ज की जांच की मांग की
#
JPSC-JSSC भर्ती में कथित धांधली के खिलाफ BJP का प्रदर्शन छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग