Date: 05/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रेलवे मालगोदाम में 100 साल से जारी दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, केदारनाथ थीम पर बनेगा भव्य पंडाल....

10/4/2026 12:45:17 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : बाघमारा के रेलवे मालगोदाम में करीब 100 वर्षों से लगातार हो रही दुर्गा पूजा को लेकर इस वर्ष भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा कमिटी की ओर से प्रेस वार्ता कर आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की जानकारी दी गई। लगभग दस दशकों से लगातार हो रहे रेलवे मालगोदाम में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन इस वर्ष भी पूजा की तैयारी युद्धस्तर पर किया जा रहा है। पूजा कमिटी द्वारा एक प्रेस वार्ता के माध्यम से आयोजन की पूरी जानकारी बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के द्वारा दी गई।बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा है की हर साल की भाती इस वर्ष भी पूजा पूरी धूमधाम से मनाई जाएगी।
केदारनाथ के थीम पर आधारित पंडाल का रूप कुशल कारीगरों द्वारा दिया जा रहा है।
 
बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट