Date: 07/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राजस्व भूमि पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और धमकी! महिला ने डीसी से लगाई न्याय की गुहार, प्रशाशन से मांगी सुरक्षा ....

10/6/2026 12:04:01 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : जिले के कुमारडूबी थाना क्षेत्र के राजस्व भूमि पर कथित कब्जा करने और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर एक महिला ने धनबाद उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने आज गांधी सेवा सदन में आकर मीडिया के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। महिला ने आवेदन में कई लोगों पर जमीन पर कब्जा करने, घर उजाड़ने की कोशिश करने और विरोध करने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक उसे राहत नहीं मिली है।
राजस्व भूमि पर कथित कब्जे को लेकर एक महिला ने धनबाद उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने उपायुक्त कार्यालय में दिए लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर उसके और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित महिला ने इससे पहले भी प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी थी। महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विवाद का समाधान नहीं हुआ और आरोपी पक्ष द्वारा लगातार उसे परेशान किया जा रहा है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से घर और रास्ते को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है।
महिला ने आवेदन में आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में उसके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। महिला का कहना है कि वह गरीब परिवार से है और लंबे समय से इस विवाद के कारण परेशान है। उसने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जमीन को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
महिला ने अपने आवेदन में पूर्व में दिए गए शिकायत पत्रों का भी उल्लेख किया है और कहा है कि कई बार आवेदन देने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल सका। अब उसने उपायुक्त से पूरे मामले की जांच कराकर सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की है। मामले में प्रशासन और पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क