Date: 07/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुरुलिया-जमशेदपुर एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौ-त, दो गंभीर
10/6/2026 12:04:01 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
पुरुलिया-जमशेदपुर एनएच-18 पर पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा के पास सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बाइक और कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद हुआ। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे तीन युवक बाइक पर सवार होकर बलरामपुर से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दांतिया आउटपोस्ट के पास विपरीत दिशा से आ रही एक चारपहिया वाहन से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शिवम गोप (26), लुकेश गोप (27) और सपन गोप (26) के रूप में हुई है। तीनों नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगिलांग के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बलरामपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई तेज .....
#
बर्मामाइंस में सरकारी जमीन से हटा अतिक्रमण, प्रशासन ने 17 दुकानों पर चलाया बुलडोजर.....
#
बैरागी मोहल्ले में शंकर मांझी की गोली मारकर हत्या, CCTV में दिखा हमले का खौफनाक मंजर; नाबालिग समेत दो गिरफ्तार...
#
राजस्व भूमि पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और धमकी! महिला ने डीसी से लगाई न्याय की गुहार,
प्रशाशन से मांगी सुरक्षा
....
#
जुबली पार्क के पास फास्ट फूड दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे ग्राहक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
"इमरजेंसी जैसे हालात!" छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SSP से मिले विधायक राज सिन्हा,राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप...............
#
सावन के रंग में रंगा जमशेदपुर, गोंड समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत से सजाई महफिल
#
चतरा पहुंचे ही जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन पर फोड़ा नया बम ,कहा- JPSC-JSSC मामले से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश
#
JPSC-JSSC मामले में आजसू का धरना, सुदेश महतो ने CBI जांच की मांग की
#
JPSC-JSSC भर्ती में कथित धांधली के खिलाफ BJP का प्रदर्शन छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग