Date: 07/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बैरागी मोहल्ले में शंकर मांझी की गोली मारकर हत्या, CCTV में दिखा हमले का खौफनाक मंजर; नाबालिग समेत दो गिरफ्तार...
 

10/6/2026 12:04:01 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बैरागी मोहल्ले में चर्च से प्रार्थना कर पत्नी के साथ घर लौट रहे शंकर मांझी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात का लाइव CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक हमलावर पीछे से आकर शंकर मांझी के सिर में गोली मारता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद आरोपी दोबारा लौटकर उनके शरीर पर दो और गोलियां दागता नजर आ रहा है।
गोली लगने के बाद शंकर मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस घटना के पीछे के कारणों तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने फोन पर मृतक की पत्नी से बात कर उन्हें सांत्वना दी। वही हम पार्टी के नेताओं ने आज मगध मेडिकल अस्पताल परिजनों से मिला और केंद्रीय मंत्री जीता राम मांझी से फोन से बात कराया और वही हम पार्टी के नेताओं ने कहा कि इसमें जो भी सुन लिफ्ट अपराधी हैं उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और हमारी पार्टी मृतक के परिजनों के साथ हर संभव खड़ा है और उनके हर जगह जैसी मदद चाहिए मदद करेगी और हम आईजीएसएसपी और डीएम से मांग करते हैं कि इसमें संदीप जो भी अपराधी हैं उसे सजा दे
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट