Date: 08/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डॉ. शालिनी सिंह की क्लिनिक सील करने पर IMA का अल्टीमेटम, 24 घंटे में कार्रवाई वापस नहीं हुई तो होगा हड़ताल
10/7/2026 12:22:11 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui :
डॉ. शालिनी सिंह की क्लिनिक सील किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। IMA ने साफ कहा है कि अगर 24 घंटे के भीतर क्लिनिक की सील नहीं हटाई गई, तो बुधवार से जिले के IMA सदस्य हड़ताल पर जा सकते हैं।
मंगलवार शाम सामने आए वीडियो में IMA के सदस्यों ने सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार से मुलाकात की और स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3 जून 2026 को जारी अधिसूचना की प्रति सौंपी। IMA का दावा है कि अधिसूचना में MBBS डॉक्टर के क्लिनिक को सील करने से पहले नोटिस देना अनिवार्य बताया गया है।
IMA के मुताबिक पहली बार नियमों के उल्लंघन पर 10 हजार रुपये और दूसरी बार 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। इसके बावजूद बिना नोटिस दिए क्लिनिक सील किए जाने का आरोप लगाते हुए IMA ने कार्रवाई पर सवाल उठाया है।
IMA ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर सील नहीं हटाई गई तो चिकित्सक हड़ताल पर जाएंगे। जरूरत पड़ने पर मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात भी कही गई है।
मुलाकात के दौरान IMA के डॉ. राजीव रंजन, डॉ. ओम प्रकाश ठाकुर, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. मनीषी आनंद, डॉ. नेहाल, डॉ. आफताब, डॉ. मनीष कुमार समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
वहीं मामले पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वह स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना का अध्ययन कर रहे हैं।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अवैध हॉस्पिटल को एसडीओ ने किया सील,अस्पताल में कई गंभीर पाई गई खामियां ,एसडीओ ने कहा ...
#
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर भड़की श्रेयसी सिंह, DS व स्वास्थ्य कर्मी को लगाई फटकार, कहा....
#
एसएनएमएमसीएच से ‘सुरक्षा जांच केंद्र’ तक मरीजों का कनेक्शन! इंटर्न डॉक्टरों पर गंभीर आरोप
#
नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध और नवाचारों को मिला सम्मान
#
नशामुक्त युवा अभियान के तहत ‘मेरा स्वास्थ्य मेरा गर्व’ स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित, दिया विशेष जानकारिया ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में पीआईबी की 'वार्तालाप-2026' कार्यशाला, जनकल्याण योजनाओं पर पत्रकारों से सीधा संवाद
#
25 साल बाद भी आदिवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित: नरेश मुर्मू
#
51वां भादों अमावस्या महोत्सव, दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
#
दो घर गंगा नदी में समाए! 100 से अधिक लोगों ने छोड़ा गांव; स्कूल में बना आश्रय स्थल, SDRF तैनात
#
गंगा एवं सोन नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर में पदाधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक !