Date: 09/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया योगदान,सामाजिक न्याय और वंचितों की आवाज को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प....
 

10/8/2026 6:01:58 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से गुरुवार को धनबाद के सर्किट हाउस में पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व, संघर्ष तथा राजनीतिक योगदान को याद किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रामविलास पासवान ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सामाजिक न्याय और वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया। उन्होंने आम लोगों से जुड़कर राजनीति को जनसरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया।पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मुद्रिका पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान सिर्फ एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित तबके की मजबूत आवाज थे। उनके विचार और संघर्ष आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से रामविलास पासवान के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि उनकी विरासत को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के बताए रास्ते पर चलने तथा उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क