Date: 05/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गंगा एवं सोन नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर में  पदाधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक !

9/4/2026 2:54:06 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : भोजपुर जिला पदाधिकारी  मनेश कुमार मीना के निर्देश विगत दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा तथा गंगा एवं सोन नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियाँ एवं आपदा प्रबंधन संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। इसको लेकर जिला पदाधिकारी  मनेश कुमार मीना ने आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक एवं आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों का अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।  इसी क्रम में प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों तथा पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारियों का अवकाश पर बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक रोक लगाई है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहकर सौंपे गए दायित्वों का तत्परता एवं पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट