Date: 09/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सोन नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद NDRF ने निकाला शव...
10/8/2026 6:01:58 PM IST
35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad
: जिले में सोन नदी में डूबने से एक 16 वर्षीय एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ेम थाना क्षेत्र के महुआव गांव निवासी फिरोज मियां के पुत्र मो जावेद आलम के रूप में की गई है। जावेद अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। जावेद की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया।जहां नगर थाने की पुलिस ने फर्द बयान दर्ज कर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जानकारी देते जावेद के चाचा मो सलीम ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ सोन नदी में नहाने गया था। नदी में नहाने के दौरान वह डूब गया। जावेद के डूबता देख उसके साथ रहे सभी दोस्त फरार हो गए घटना की जानकारी लोगों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। काफी खोजबीन के बाद शव को नहीं निकाला जा सका। पुलिस ने इसकी सूचना एनडीआरएफ की टीम को दी। टीम के द्वारा आज 11 बजे शव को नदी से कुछ दूरी पर बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही नबीनगर के पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उनका ढाढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जामताड़ा में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को होगी प्रकाशित...
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सीनेट-सिंडिकेट नामांकन पर लगी रोक, राज्यपाल सचिवालय ने अगले आदेश तक नामांकन स्थगित किया....
#
रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि , मोरहाबादी आवास से नेमरा रवाना हुआ पार्थिव शरीर; आज होगा अंतिम संस्कार
#
प्रोजेक्ट प्रज्ञान’ से NEET-JEE की मुफ्त तैयारी उपायुक्त ने लिया कक्षा संचालन का जायजा...
#
असंगठित मजदूरों ने रोका माइंस का काम,कोल डम्प में कोयला आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दो घर गंगा नदी में समाए! 100 से अधिक लोगों ने छोड़ा गांव; स्कूल में बना आश्रय स्थल, SDRF तैनात
#
गंगा एवं सोन नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर में पदाधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक !
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 118 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
#
पीएम मोदी 5 जून को गुजरात दौरे पर, ₹18,777 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन