Date: 10/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पितृपक्ष में यूक्रेन से आये श्रद्धालुओं ने गया जी पहुंचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की ...

10/9/2026 1:33:30 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : यूक्रेन से पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान, भावुक हुआ माहौल पितृपक्ष के दौरान गया जी में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में यूक्रेन से आए श्रद्धालुओं ने गया जी पहुंचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान किया। पिंडदान के दौरान विदेशी श्रद्धालु काफी भावुक नजर आए।पिंडदान की धार्मिक प्रक्रिया के दौरान एक महिला श्रद्धालु भावुक होकर रोती हुई नजर आई। पूर्वजों को याद करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस भावुक पल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यूक्रेन से आए श्रद्धालु गया जी की धार्मिक परंपरा के अनुसार पिंडदान करते दिखाई दे रहे हैं। विदेशी श्रद्धालुओं की भारतीय संस्कृति और गया जी की पिंडदान परंपरा के प्रति आस्था लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। गया जी सदियों से पितरों के तर्पण और पिंडदान के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है, जहां पितृपक्ष के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।यूक्रेन से आए श्रद्धालुओं का गया जी पहुंचकर पिंडदान करना इस बात को दर्शाता है कि यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं देश की सीमाओं से बाहर भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट