Date: 10/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
10/9/2026 1:33:30 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: गया-टिकारी मार्ग पर पंचानपुर के पास स्थित रामेश्वर बाग कभी अपनी भव्यता, विशाल महल और खूबसूरत बाग-बगीचों के लिए जाना जाता था। टिकारी राज के सात आने की मालकिन रामेश्वरी कुंवर उर्फ दुल्हन साहिबा ने करीब 1890 के आसपास इसका निर्माण कराया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रामेश्वर बाग का महल काफी विशाल और भूल-भुलैया जैसा था। कहा जाता है कि महल में करीब 500 कमरे और 500 दरवाजे थे। इसकी बनावट ऐसी थी कि अनजान व्यक्ति आसानी से रास्ता भटक सकता था। महल परिसर में कई मंदिर, तालाब और बाग-बगीचे भी हुआ करते थे। रामेश्वरी कुंवर धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। उन्होंने यहां कई मंदिरों का निर्माण कराया था, जिनमें भगवान शिव और राधा-कृष्ण समेत कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महल में उनकी प्रतिमा भी लगी थी, जिसकी आंखों में हीरे जड़े थे, लेकिन बाद में असामाजिक तत्वों ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बाग में थे कई तरह के फल और फूल।
रामेश्वर बाग का बगीचा भी कभी इसकी खास पहचान हुआ करता था। यहां आम, अमरूद, आंवला, अनार, केला, पपीता, इमली और नींबू समेत कई तरह के फलदार पेड़ लगे थे। अलग-अलग किस्मों के फूल भी लगाए गए थे। स्थानीय लोग बताते हैं कि त्योहारों के समय आसपास के लोग यहीं से फल और फूल लेकर जाते थे। रामेश्वर बाग और टिकारी किले के बीच करीब सात किलोमीटर लंबी सुरंग होने की बात भी स्थानीय लोग बताते हैं। हालांकि अब इस सुरंग का अधिकांश हिस्सा अस्तित्व में नहीं है। रामेश्वरी कुंवर को लेकर स्थानीय क्षेत्र में उनकी न्यायप्रियता और दयालुता के कई किस्से आज भी सुनने को मिलते हैं। बताया जाता है कि वह जरूरतमंदों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के प्रति भी संवेदनशील थीं।
आज जर्जर हो रही ऐतिहासिक धरोहर समय के साथ रामेश्वर बाग की स्थिति बदलती चली गई। आज यह ऐतिहासिक परिसर जीर्ण-शीर्ण हालत में है। कई पुरानी संरचनाएं टूट रही हैं और देखरेख का अभाव साफ नजर आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामेश्वर बाग सिर्फ एक पुराना महल नहीं, बल्कि गया के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण धरोहर है। सरकार को इसका संरक्षण कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहिए, ताकि 500 दरवाजों वाले इस ऐतिहासिक महल की पहचान आने वाली पीढ़ियों तक बनी रहे।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मानगो पुल पर भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतारों में फंसी एंबुलेंस; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल...
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
पितृपक्ष में यूक्रेन से आये श्रद्धालुओं ने गया जी पहुंचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की ...
#
बीबीएमकेयू का तीसरा दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 149 विद्यार्थियों को किये सम्मानित, डुमरी विधायक जयराम महतो को पीएचडी की उपाधि.....
#
पितृ दिवाली की दिव्य छटा पितरों के मोक्ष के लिए जल उठे हजारों दीप....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सावन के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 'बोल बम' से गूंजा कांवड़िया पथ
#
B.Sc Nursing छात्रों का फूटा गुस्सा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सड़क जाम
#
कोल्हान में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
#
20 सूत्री मांगों को लेकर किसान-मजदूर संगठनों का जेल भरो आंदोलन
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग