Date: 05/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
300 साल पुराने रास-बिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लकड़ी की राधा-कृष्ण प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र
9/4/2026 2:54:06 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पोटका स्थित करीब 300 वर्ष पुराने रास-बिहारी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। फूल-मालाओं से सजे मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और घंटियों की गूंज सुनाई दे रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बाल गोपाल के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर में विशेष पूजन, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा है। आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि रास-बिहारी मंदिर सिर्फ पूजा का स्थल नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां पीढ़ियों से जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। ग्रामीणों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। खास बात यह है कि मंदिर में करीब 300 वर्ष पुरानी लकड़ी से निर्मित राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित है। यही प्राचीन प्रतिमा स्थानीय लोगों के लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीण सह समाजसेवी निखिल मंडल और मानिक मंडल ने बताया कि मंदिर में स्थापित लकड़ी की राधा-कृष्ण की प्रतिमा करीब 300 वर्ष पुरानी है। यह प्रतिमा वर्षों से क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई है।जन्माष्टमी के मौके पर पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप, सुंदरनगर में महिला के खिलाफ प्रशासन से शिकायत
#
कृष्ण द्वारका मंदिर में भगवान कृष्ण के अद्भुत रूप के दर्शन के लिए उमड़ी लोगो की भीड़
#
राखी पूर्णिमा पर दुखिया बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
#
भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, जमशेदपुर में घर-घर गूंजा खुशियों का रंग
#
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेमिका को अपनाने से घर वालों ने किया इनकार, प्रेमी ने दे दी जान
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष में कई केंद्र ने कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की -आदित्य साहू
#
पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न, डीआईजी ने दिलाई शपथ
#
भारी मात्रा में शराब, कारतूस और हथियार बरामद, 23 आरोपी गिरफ्तार
#
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों समेत कई लोगों की दर्दनाक मौत