Date: 23/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फास्ट फूड ठेले पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की मौत से फैली सनसनी
10/21/2026 12:23:20 PM IST
71
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जियाडा सर्विस लेन में बुधवार की रात फास्ट फूड ठेले पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रात करीब 12:30 बजे कुछ युवकों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान शेखर के रूप में हुई है। वह जमशेदपुर के मानगो का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात जियाडा सर्विस लेन स्थित एक फास्ट फूड ठेले पर कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर युवकों के बीच मारपीट होने लगी। घटना में कई युवकों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, घायलों की कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मारपीट के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच), जमशेदपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों की स्थिति तथा घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस अस्पताल भी पहुंची। एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि आपसी विवाद के कारण मारपीट हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना में शामिल युवकों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने नूतन छात्रावास में मारा छापा ,हथियार और जिंदा कारतूस बरामद; छह गिरफ्तार
#
आरसी बालक मध्य विद्यालय में घुसकर फादर पर हमला, इलाके में दहशत..
#
छोटे भाई का खूनी तांडव बड़े भाई समेत तीन पर जानलेवा हमला...
#
चार महीने से वेतन बकाया ऊर्जा मित्रों का फूटा गुस्सा फ्यूजन एजेंसी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान...
#
रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन मुख्य आरोपी चंदन सिंह गिरफ्तार...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लूटकांड में पकड़े गया एक नाबालिग युवक,स्टेशन लूट कांड का हुआ खुलासा
#
अधिवक्ताओं ने गया सिविल कोर्ट के पास सड़क जाम कर जताया विरोध, पुलिस पर परेशान करने का आरोप ...
#
आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर गोमिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा....
#
राम गोपाल वर्मा की ‘Police Company’ का ऐलान, हर्षवर्धन राणे निभाएंगे दया नायक से प्रेरित किरदार
#
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने आरा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण