Date: 23/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लूटकांड में पकड़े गया एक नाबालिग युवक,स्टेशन लूट कांड का हुआ खुलासा 

5/26/2026 3:39:15 PM IST

96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : मिहिजाम थाना क्षेत्र के ढेकीपाड़ा स्थित कब्रिस्तान के पास 3 मई को हुए स्टेशन मास्टर लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले के उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार, 3 मई को कांशीतांड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर से तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू का भय दिखाकर मोबाइल फोन, पर्स समेत अन्य सामान लूट लिया था और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद एसपी शम्भु कुमार सिंह ने मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए एस आई टी का गठन किया था। एसआईटी टीम द्वारा लगातार सूचना संकलन एवं अनुसंधान किया जा रहा था। इसी क्रम में बीते शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त कांड में शामिल अपराधी किसी अन्य घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं और मिहिजाम थाना क्षेत्र के शहरडाल में इकट्ठा हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया, जहां से एक नाबालिग किशोर को पकड़ा गया। मामले को लेकर आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी शम्भु कुमार सिंह ने बताया कि लुटपाट की घटना में शामिल एक नाबालिग को पकड़ा गया है, वहीं इनके द्वारा पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन में भी एक महिला के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दे चुका है। पकड़े गए नाबालिग युवक के घर से लुटे गुवे समान के साथ ही देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। यह नाबालिग पूर्व में भी एक युवक को गोली मारी थी, उस केस से बेल पर अभी बाहर था और फिर लूटकांड कर रहा था।
 
जामतारा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट