Date: 22/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस संस्मरण दिवस: जामताड़ा पुलिस केंद्र में शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
10/21/2026 12:23:20 PM IST
61
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamatada :
जामताड़ा पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर जामताड़ा पुलिस केंद्र, में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम में जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) नीलम कुजूर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) अमित कुमार रविदास, और परिचारी प्रवर (पुलिस केंद्र) अजीत कुमार चौबे समेत जिले के कई अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने शहीद जवानों की स्मृति में 02 मिनट का मौन रखा। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें 'श्रद्धा-सुमन' अर्पित किए गए।
शहीदों के सम्मान में पुलिस केंद्र में एक अनुशासित परेड का भी आयोजन किया गया। परेड के माध्यम से वीर शहीदों को सलामी दी गई और देश व समाज के प्रति उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।
शहीदों की कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती: एसपी
इस अवसर पर जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। एसपी ने आगे कहा कि शहीदों का यह सर्वोच्च बलिदान हमें हमेशा उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम की याद दिलाता रहेगा।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर फरार
#
40 वर्षीय कारू मांझी का मिला शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
#
ब्रेकिंग अपडेट-: मिनी गन फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़,पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
#
दशहरा का मेला घूमकर लौट रहे युवक पर हुई फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल,जाँच में जुटी पुलिस
#
फास्ट फूड ठेले पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की मौत से फैली सनसनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा दुरुस्त, असमाजिक तत्वों पर नजर रखना पहली प्राथमिकता
#
जादूगोड़ा चौक के पास पूजा पंडाल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया....
#
आधी रात मंदिरों में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
#
राज्यपाल के जाते ही छात्र संघ ने विश्वविद्यालय में किया हंगामा
#
नहर में डूबने से युवक की मौत, चार दिन बाद मिला शव; गांव में पसरा मातम